ऑटो के बेलगाम स्पीड से सहमे रहते हैं यात्री-
जहानाबाद, जून 2 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिले के ऑटो चालक परिवहन विभाग के आदेश की अवहेलना कर परिचालन कर रहे हैं। परिवहन विभाग द्वारा सड़क पर विभिन्न प्रकार के वाहनों की अधिकतम गति के लिए मानक निर्धारित किया गया है। वही विभिन्न सड़कों पर भी गति सीमा का बोर्ड लगाया गया है ताकि वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। लेकिन, ऐसा नहीं हो रहा है। हालांकि जहानाबाद शहर में भीड़ व सड़क पर वाहन ज्यादा होने की वजह से ज्यादातर ऑटो का परिचालन धीमी गति से होता है। शहर में भी कम उम्र के कई ऐसे ऑटो चालक हैं जो अपनी गाड़ी को काफी तेज भगाते हैं। यह भी पढ़ें- रफ्तार और ओवरलोड के कारण हर पल मंडरा रहा मौत का खतरा वहीं पटना गया रोड, जहानाबाद काको रोड, जहानाबाद घोसी रोड और जहानाबाद से अरवल रोड में चलने वाले कई ऑटो गति सीमा को नहीं मानते।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.