जहानाबाद, जनवरी 8 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर और बेलागंज के बीच काफरपुर के निकट दो टेंपो में टक्कर हो गई जिसमें चार लोग घायल हो गए। घटना एनएच 22 पर दोपहर करीब एक बजे हुई। घटना के तुरंत बाद मखदुमपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया। घायलों में ज्योति रानी जो मखदुमपुर 11 नंबर वार्ड की पार्षद हैं। विजय यादव ग्राम जनकपुर, लीला देवी ग्राम पिपरा थाना गोह ऐ सभी लोग टेंपो से बेलागंज की ओर जा रहे थे। एक घर संतोष कुमार दूसरे टेंपो का चालक था जिसका घर रौना थाना चाकंद है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ओवरटेकिंग के क्रम में एक टेंपो ने दूसरे टेंपो को टक्कर मार दी। स्थिति गंभीर होने के कारण घायल विजय यादव को विशेष इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर किया गया। फोटो- 08 जनवरी जेहाना- 05 कैप्शन- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.