हाजीपुर, जून 12 -- कटहरा थाने के तालसेहान गांव निवासी चौकीदार विमल पासवान चेहराकलां में ऑटो के धक्के से जख्मी हो गया। एपीएचसी चेहराकलां से इलाजोंपरांत रेफर होने बाद मुजफ्फरपुर जिले के एक निजी अस्पताल में इलाजरत है। बताया गया कि पैर की हड्डी टूटी हैं। बताया गया कि महुआ-मुजफ्फरपुर मुख्य सड़क में चेहराकलां चौक के पास उस समय ऑटो से धक्का लगा जिस समय विमल पासवान अपनी बाइक पर सवार गोरौल थाने से होकर कटहरा थाना लौट रहे थे। हालांकि ऑटो सहित चालक को पकड़ लिया गया था। लेकिन बाद में गरीब जान उसे छोड़ दिया गया। अशोक कुमार यह भी पढ़ें- ऑटो के धक्के से बाइक सवार चौकीदार जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...