ऑटो के धक्के से फल विक्रेता घायल, चालक व भाई पर प्राथमिकी
देवघर, जून 10 -- देवघर, प्रतिनिधि तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक ऑटो चलाकर फल विक्रेता को गंभीर रूप से घायल करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। गौरीपुर निवासी जलधर मंडल ने बताया है कि 22 अप्रैल 2026 की दोपहर करीब 2:30 बजे फल का ठेला लेकर करनीबाग अवस्थित संत जेवियर्स स्कूल के समीप देवघर-सारवां मुख्य सड़क से गुजर रहे थे। उसी दौरान तेज गति से आ रहे ऑटो संख्या जेएच- 15 एक्स-9367 ने जोरदार टक्कर मार दी। आवेदन के अनुसार दुर्घटना में जलधर मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया तथा कमर और सिर में भी गंभीर चोटें आईं। फल का ठेला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में ऑटो सवार चार अन्य लोग भी घायल हुए थे। पीड़ित ने ऑटो चालक की पहचान सारवां थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर निवासी गोर्वधन यादव के रूप में की है। पीड़ित का आरोप है कि दुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.