देवघर, फरवरी 15 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर डढ़वा नदी के समीप ऑटो के टक्कर से मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महावीर कॉलोनी निवासी राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि डढ़वा के पास अज्ञात ऑटो चालक ने बाइक में जोरदार धक्का मारकर फरार हो गया। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की पहचान में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.