लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ,संवाददाता। आशियाना कोतवाली क्षेत्र में एक माह पूर्व तेज रफ्तार ऑटो के अचानक यूटर्न लेने से हुई टक्कर में स्कूटी सवार दंपती और उनकी तीन वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों का पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में उपचार जारी है। पीड़ित के साले की शिकायत पर आशियाना पुलिस ने रविवार को ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल परिवार के रिश्तेदार चंदन वर्मा के मुताबिक एल्डिको उद्यान 1 बंगला बाजार निवासी हिमांशु निगम 19 फरवरी की शाम अपनी पत्नी अक्षिता और तीन वर्षीय बेटी पंखुड़ी के साथ स्कूटी से बंगला बाजार चौराहे से लोक कल्याणेश्वर महादेव मंदिर की ओर जा रहे थे। पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के निकट सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ऑटो यूपी 32 आरएन 6691 ने अचानक यूटर्न लिया, जिससे हिमांशु की स्कूटी ऑटो से जा टकराई। इस हादसे में ...