आरा, अप्रैल 16 -- -सिकरहट्टा क्षेत्र के राजमलडीह पुल के समीप की बुधवार की शाम हादसा -दूध देने डेयरी में जाने के दौरान तेज रफ्तार ऑटो ने किसान को मारी ठोकर -इलाज के दौरान सदर अस्पताल में गुरुवार की सुबह किसान ने तोड़ा दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के राजमलडीह गांव स्थित पुल के समीप बुधवार की शाम ऑटो ने साइकिल सवार बुजुर्ग किसान को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी किसान की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में गुरुवार की सुबह मौत हो गयी। मृत किसान पीरो थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी स्व. बेलास सिंह के 65 वर्षीय पुत्र लाल मोहर सिंह थे। रिश्ते के चाचा लक्ष्मण सिंह ने बताया कि वे बुधवार की शाम दूध देने के लिए साइकिल से रजमलडीह गांव स्थित डेयरी में जा रहे थे। उसी दौरान रजमलडीह पुल के समीप ऑटो ने उन्हें रौंद दि...