ऑटो की ठोकर से रिटायर्डकर्मी की मौत
सहरसा, जून 20 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर तुलसियाही गांव के समीप सड़क दुर्घटना में सेवानिवृत्त कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान तुलसियाही गांव निवासी रघुनन्दन साह (65 वर्ष) के रूप में हुई है। मिली जानकारी अनुसार रघुनन्दन साह सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक सीएनजी टेम्पो ने उन्हें पीछे से ठोकर मार दी। दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सहरसा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। टेम्पो चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तुलसियाही चौक के पास एनए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.