मुजफ्फरपुर, मई 12 -- साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र के बंगरा निजामत पंचायत के बीस भंवांरी स्लूइस गेट के समीप तिरहुत तटबंध पर मंगलवार की रात ऑटो की ठोकर से बाइक सवार झुनझुन कुमार (25) का दाहिना पैर बुरी तरह टूट गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। वहां से चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। घायल युवक देवरिया थाना के मोहब्बतपुर गांव निवासी बद्री सहनी का पुत्र है। दुर्घटना के समय युवक रसूलपुर जा रहा था, युवक की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। उधर, ऑटो चालक ऑटो छोड़कर भाग जाने में सफल रहां। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...