मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। गरहां-हथौडी रोड पर सनाठी चौक के पास गुरुवार की रात ऑटो ने बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में रामपुरहरि थाने के मदारीपुर निवासी मोहन पासवान के 25 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार एवं अनुज पासवान के 30 वर्षीय पुत्र अमर कुमार घायल हो गए। ठोकर मारने के बाद ऑटो लेकर चालक भाग गया। दोनों बाइक सवार सड़क पर कुछ देर तक तड़पता रहा। लोग तमाशबीन बने रहे। इसी बीच वहां से गुजर रहे सिमरी हथौड़ी निवासी एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने थाना को सूचना दी। इसके बाद बुजुर्ग ने ऑटो पर लादकर दोनों को एसकेएमसीएच पहुंचाया। इधर, गरहां थानेदार अभिषेक कुमार वर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस गई थी, तब तक दोनों युवकों को अस्पताल लेकर चले गए थे। दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.