ऑटो की टक्कर से स्कूटी सवार घायल
गढ़वा, जून 20 -- गढ़वा। सदर थानांतर्गत बघमनवा गांव निवासी स्व. शिव शंकर राम का पुत्र 18 वर्षीय राजू कुमार टेंपो के धक्के से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि वह अपने स्कूटी से नवादा मोड़ से अपने घर जा रहा था। उसी बीच टेंपो ने उसकी स्कूटी में धक्का मार दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.