कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर, संवाददाता। गोविंद नगर में तेज रफ्तार ऑटो चालक साइकिल सवार युवक को टक्कर मारकर भाग निकला। हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की। गोविंद नगर कच्ची बस्ती निवासी 40 वर्षीय बलदेव उर्फ मोनू प्राइवेट नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी दया, दो बेटी रिंकी और नेहा हैं। परिजन ने बताया कि सोमवार सुबह करीब पांच बजे वह दूध लेने की बात कहकर गए थे। डीबीएस कॉलेज के पास तेज रफ्तार ऑटो साइकिल में टक्कर मारकर भाग निकला। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर परिजन ने उन्हें उपचार के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं इलाकाई लोगों के अनुसार ऑटो में किन्नर बैठे थे। गोविंद नगर थाना प्रभारी ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.