कन्नौज, अक्टूबर 12 -- तालग्राम, संवाददाता। तेज रफ्तार ऑटो ने साइकिल सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पत्नी को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद ऑटो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी तालग्राम पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए पति को मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव मुसाफिरपुर निवासी रामप्रकाश (55) पुत्र रामदयाल रविवार शाम अपनी पत्नी मुन्नी देवी के साथ साइकिल से किशनपुर स्थित साढ़ू के घर से लौट रहे थे। इसी दौरान तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग पर किशनपुर तिराहे के पास छिबरामऊ की ओर जा रहे तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रामप्रकाश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मुन्नी देवी को हल्की चोटें आईं। रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.