मऊ, अप्रैल 5 -- मऊ, संवाददाता। बालनिकेतन रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार की सुबह तेज रफ्तार ऑटो ने रेलवे गेट पर ठोकर मार दिया। इससे रेलवे गेट क्षतिग्रस्त हो गया, घटना के बाद ऑटो चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद स्लाइडर वूम लगाकर ट्रेन को क्रास कराया गया। बीस मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे फाटक की मरम्मत होने के बाद आवागमन बहाल हुआ। इस दौरान रेलवे फाटक के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के अति व्यस्त बालनिकेतन रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे ट्रेन कास कराने के लिए गेटमैन रेलवे फाटक बंद कर रहा था, इसी दौरान अचानक भीटी की तरफ से तेज रफ्तार ऑटो चालक आया और रेलवे फाटक से टकरा गया। ऑटो रेलवे फाटक गेट से टकराते ही फाटक क्षतिग्रस्त हो गई। आनन-फानन में गेटमैन और रेलवे कर्मचारियों ने स्लाइडर वू...