ऑटो की टक्कर से युवक घायल
गुड़गांव, मई 11 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के समीप सड़क पार कर रहे एक युवक को ऑटो ने टक्कर मार दी। उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हालत गंभीर होने पर युवक को सफदरजंग अस्पताल रैफर किया गया। थाना सेक्टर-40 में इस सिलसिले में मामला दर्ज हुआ है। फर्रुखाबाद के गांव घोडा निवासी सुजीत ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह और उसका दोस्त सचिन मिलेनियम सिटी सेंटर के समीप सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार ऑटो आया। उसने सचिन को टक्कर मार दी। सचिन सड़क पर गिर गया। लोगों ने ऑटो को रुकवाया। यह भी पढ़ें- बेकाबू कार की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल इसके बाद उस ऑटो में सचिन को एक निजी अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.