रांची, मई 3 -- मांडर, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर धोबी चढ़ान के पास रविवार शाम करीब सात बजे सड़क हादसे में 22 वर्षीय इस्ताक अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। वह चटवल निवासी है और बाइक से बीजूपाड़ा से घर लौट रहा था। इसी दौरान एक ऑटो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे रेफरल अस्पताल मांडर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार हादसे में उसके एक पैर की हड्डी टूट गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...