ऑटो की टक्कर से महिला घायल, चालक पर केस
गंगापार, मई 26 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। बाजार से खरीदारी करके पैदल घर वापस लौट रही महिला को अनियंत्रित ऑटो ने टक्कर मार दी। घायल महिला के पति के तहरीर पर आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।थाना क्षेत्र के कोसड़ा कला ग्राम पंचायत के बेलहा अहिरान बस्ती निवासी विपिन कुमार शर्मा ने थाने में तहरीर दी कि उनकी पत्नी शांति देवी तीन दिन पहले खवास का तारा बाजार से खरीदारी करके घर वापस आ रही थीं। सिकरा गांव के सामने एक अनियंत्रित आटो ने टक्कर मार दी, जिससे महिला को चोटें आईं और पैर फ्रैक्चर हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.