मैनपुरी, मई 1 -- ऑटो की टक्कर से मजदूर की मौत, रिपोर्ट दर्ज बेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम नवीगंज में जासमई रोड पर ऑटो की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई। मामले में 11 दिन बाद मुकदमा दर्ज कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए मंशा देवी पत्नी धर्मेंद्र कुमार निवासी नगरिया ने बताया कि 18 अप्रैल की रात उसका पति धर्मेंद्र कुमार पुत्र लालाराम नवीगंज से मजदूरी कर घर वापस लौट रहा था। तभी जासमई रोड पर ऑटो के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। घायल धर्मेंद्र को एक ई-रिक्शा चालक मुन्नालाल अपने ई-रिक्शा से घर छोड़ गया। 19 अप्रैल को धर्मेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया था। गुरुवार को पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。 यह भी पढ़ें- अलग-अलग स्थानों से दो लोग लापतायुवक लापता, ग...