कौशाम्बी, मई 6 -- मंझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के ढोकसहा गांव निवासी नितिन की रिश्तेदारी करारी में है। बुधवार की सुबह वह अपनी बहन मनोरमा के साथ बाइक से रिश्तेदार के यहां जा रहा था।मंझनपुर के एदिलपुर गांव के समीप पीछे से आए ऑटो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार भाई-बहन को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत, भाई जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.