ऑटो की टक्कर से बाइक सवार रेलकर्मी गंभीर, एम्स रेफर
आरा, मई 15 -- सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के सहार चेकपोस्ट के समीप सोन नदी पुल पर शुक्रवार सुबह ऑटो की टक्कर से बाइक सवार रेलवे कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने घायल को सहार सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना एम्स रेफर कर दिया गया। जख्मी की पहचान जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हैया बीघा गांव निवासी गुरुशरण यादव के 33 वर्षीय पुत्र विमल चंद्र कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह दानापुर डिवीजन के बक्सर-डुमरांव रेलखंड पर चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विमल शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान सहार चेकपोस्ट के समीप पुल पर विपरीत दिशा से आ रही एक ऑटो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.