मधुबनी, अप्रैल 6 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। आरएस थाना क्षेत्र के बेहट स्थित पेट्रोल पंप के समीप ऑटो की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायल की पहचान लौकही थाना क्षेत्र के बलगामा हरीपट्टी गांव निवासी 20 वर्षीय रघुनाथ मुखिया के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह अपने घर से झंझारपुर दवा लेने आया था। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार ऑटो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर पुलिस को सूचना दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...