बाराबंकी, मार्च 27 -- हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे पर शुक्रवार की शाम एक ऑटो व बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। उसका साथ घायल हो गया। हादसे में आटो सवार मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ही बीजापुर गांव निवासी राहुल सिंह उर्फ बब्लू (38) वर्ष अपने साथी नरौली गांव के संजय सिंह के साथ बाइक से जगदीशपुर से हैदरगढ़ आ रहे थे। लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे पर खरसतिया गांव के समीप सामने से तेज गति से आ रहे आटो एवं बाइक में टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद घायल बाइक सवार राहुल उर्फ बब्लू सिंह व उनके साथी संजय सिंह को सीएचसी हैदरगढ़ लाया गया। यहां डॉक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। संजय सिंह को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं आटो सवार जनपद अमेठी के थाना इ...