कौशाम्बी, जनवरी 23 -- मंझनपुर, संवाददाता। सरायअकिल के कटैया गांव का रामआधीन शुक्रवार की सुबह अपनी पत्नी प्रीती के साथ दवा लेने मंझनपुर जा रहा था। करारी इलाके में तुर्तीपुर के समीप पीछे से आई ऑटो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है। पुलिस ऑटो और चालक की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...