ऑटो की टक्कर से बाइक सवार चार लोग घायल
कन्नौज, जून 14 -- छिबरामऊ, संंवाददाता। थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर के पास एक सडक़ हादसे में बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। क्षेत्र के सराय प्रयाग निवासी सागर (16) पुत्र मोहर सिंह अपनी चाची पूजा (40) पत्नी शैबू, मामा की बेटी सोनाली (20) पुत्री जगन सिंह तथा चाचा की बेटी अनन्या (3) पुत्री शैबू गिहार के साथ कायमगंज से वापस अपने घर लौट रहे थे। बताया गया कि उनकी नानी का तीन दिन पूर्व निधन हो गया था, जिसके चलते परिवार के लोग चार दिन पहले कायमगंज गए हुए थे। वहां से वापस लौटते समय सिकंदरपुर के निकट पीछे से तेज गति से आ रहे एक ऑटो चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सडक़ पर गिर गई, जिससे उस पर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.