ऑटो की टक्कर से बाइक सवार की हालत नाजुक
दरभंगा, मई 18 -- संजय लाला,दरभंगा। कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के साकिरना गांव निवासी 55 वर्षीय मनोज कुमार साह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मनोज कुमार साह का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे असमा इलाके की है। बताया गया है कि मनोज कुमार साह अपने रिश्तेदार को बस स्टैंड छोड़ने बाइक से आए थे। बाइक साइड में खड़ी कर वह सड़क किनारे रुके हुए थे, तभी तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक और वाहन दोनों को पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- ऑटो की टक्कर से बाइक सवार की हालत नाजुक वहीं, घायल मनोज कुमार साह को ऑटो चालक ही इलाज के लिए डीएमसीएच लेकर पहुंचा। घायल के परिजनों ने बताया कि मनोज रिश्तेदार को बस स्टैंड छोड़ने गए थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.