ऑटो की टक्कर से बाइक सवार अधिवक्ता की मौत
गोंडा, मई 5 -- करनैलगंज, संवाददाता। तहसील के अधिवक्ता की सोमवार देरशाम हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ककरहा निवासी पंकज कुमार सिंह (40) करनैलगंज तहसील में वकालत करते थे। वह तहसील से बाइक द्वारा सोमवार की देर शाम को अपने घर जा रहे थे। रास्ते में ग्राम पांडेचौरा के पास सामने से आ रहे एक ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। अधिवक्ता पंकज वहीं गिर गए उनके हाथ, पैर, सिर पर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने उन्हें करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई। उनके मौत की सूचना उनके घर पहुंचने के बाद सीएचसी पर भारी संख्या में लोग आ गए। अधिवक्ता के परिवार में उनकी पत्नी आशा सिंह, एक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.