कौशाम्बी, मार्च 18 -- मंझनपुर, संवाददाता संदीपन घाट थाना क्षेत्र के महगांव गांव के समीप बुधवार सुबह ऑटो की टक्कर से एक निजी अस्पताल की महिला कर्मी जख्मी हो गई। मूरतगंज पीएचसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।संदीपन घाट के मोहिउद्दीनपुर गांव की 58 वर्षीय रामकली पत्नी स्व. हनुमान महगांव स्थित एक निजी अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी का काम किया करती थी। बुधवार की सुबह वह पैदल घर से अस्पताल जा रही थी। महगांव के समीप सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार ऑटो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गई। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने आननफानन एंबुलेंस की मदद से घायल वृद्धा को मूरतगंज पीएचसी में भर्ती कराया। वहां चेकअप कर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.