इटावा औरैया, मार्च 24 -- ऊसराहार मार्ग पर पुराना भरथना स्थित झडैला पुलिया के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्र के गांव भोली निवासी 32 वर्षीय भूरे पुत्र बुधु अपने भतीजे सुखवीर पुत्र रामपाल के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.