बलिया, अप्रैल 23 -- बेल्थरारोड। इलाके के मधुबन रोड पर स्थित रेलवे क्रासिंग का पाइप गुरुवार को ऑटो की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद वाहनों का आवागमन ठप हो गया तथा जाम लग गया। काफी प्रयास के बाद करीब पौने एक घंटे बाद यातायात समान्य हो सका। बताया जाता है कि मालगाड़ी के गुजरने के लिए रेलकर्मी फाटक को बंद कर रहा था। इसी बीच गुजरने के प्रयास में तेज रफ्तार ऑटो से क्रासिंग का एक पाइप टूट गया। इसकी सूचना पाकर पहुंचे रेल कर्मचारियों ने मरम्मत किया। आरपीएफ ऑटो और चालक को पकड़कर पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...