हाथरस, दिसम्बर 30 -- - यहां पर किशोर की उपचार के दौरान हुई मौत हाथरस। अलीगढ़ रोड स्थित चौपाल सागर के निकट ऑटो ने नौ साल के किशोर को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। परिवार के लोग उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां से उसे रेफर कर दिया गया, लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत से परिवार के मातम छा गया। यहां पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव गारवगढ़ी निवासी अशोक कुमार अपने गांव के लोगों के साथ सड़क निर्माण का कार्य करता है। हाल में वह रुहेरी के निकट चौपाल सागर के पास किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रह रहा है। सोमवार की सुबह अशोक कुमार का नौ साल का बेटा आलोक रोड किनारे खड़ा हु़आ था। इसी दौरान हाथरस की ओर से सासनी जा रहे ऑटो ने किशोर को टक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.