मुंगेर, जनवरी 21 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। पूरबसराय थाना क्षेत्र के पूरबसराय ढ़ाला के समीप मंगलवार की दोपहर एक ऑटो की टक्कर से 11 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया। घायल किशोरी के मामा श्यामपुर निवासी राम पासवान के पुत्र सागर कुमार ने बताया कि उसकी भांजी अभयपुर निवासी पवन पासवान की 11 वर्षीय पुत्री विशाखा कुमारी दो दिन पहले अपने नानी घर श्यामपुर आयी थी। जहां से वह मंगलवार को अभयपुर जा रही थी। घर के कुछ लोग उसे और उसके साथ आये लोगों को जमालपुर जाने के लिये पूरबसराय ढ़ाला के पास ऑटो पर बैठाने आये थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक तेज रफ्तार ऑटो ने उसे टक्कर मार दी। जिससे विशाखा के सिर और हाथ में काफी चोट आयी। जिसके बाद परिवार के अन्य लोगों द्वारा उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.