चतरा, मार्च 29 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जमुआ असनाही मोड़ के समीप एक ऑटो की चपेट में आने से इसी प्रखंड के बरवाकोचवा गांव निवासी 27 वर्षीय युवक बिरजू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार की देर शाम की है। घायलावस्था में ग्रामीणों ने उसे सीएससी केंद्र प्रतापपुर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि बिरजू यादव नगर टंडवा से बाजार कर घर वापस लौट रहा था, इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही ऑटो ने असनाही मोड़ के पास उसे चपेट में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...