ऑटो-कार की टक्कर में महिला की मौत, आठ घायल
हल्द्वानी, अप्रैल 18 -- हल्द्वानी। हल्दूचौड़ क्षेत्र में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब नौ बजे उस समय हुआ, जब हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जा रहा सवारियों से भरा ऑटो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी 30 वर्षीय रोजी की मौके पर ही मौत हो गई। उसके पति शाहरुख खान, चार छोटे बच्चों समेत अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।बताया जा रहा है कि परिवार हल्द्वानी में गफूर बस्ती स्थित ससुराल से वापस लौट रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य चलाया और दुर्घटना के कारणों की जांच शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.