ऑटो-कार की टक्कर में पांच दिन बाद मुकदमा
बाराबंकी, जून 19 -- कोठी। पांच दिन पहले क्षेत्र में ऑटो व कार की हुई टक्कर में पुलिस ने ऑटो चालक की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। असंद्रा कोतवाली क्षेत्र के जरगावां सरैया गांव निवासी ऑटो चालक सरवरे आलम द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि 14 जून की सुबह सवारियां लेकर भानमऊ तरफ जा रहा था। तभी कोठी क्षेत्र के हैदरगढ़-बाराबंकी मार्ग पर भानमऊ चौराहा के समीप तेज रफ्तार कार सवार अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी थी। जिसमे छह लोग घायल हुए थे। इसकी शिकायत पर कोठी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसकी जांच सिद्धौर चौकी इंचार्ज संजय कुमार यादव को सौंपी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.