नई दिल्ली, मई 8 -- Hyundai Motor India Q4 Results: हुंडई मोटर इंडिया ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी के प्रॉफिट में सालाना आधार पर गिरावट दर्ज की गई है। मार्च तिमाही के नतीजों के साथ-साथ कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है। बता दें, एक शेयर पर कंपनी ने 21 रुपये का डिविडेंड योग्य निवेशकों को देगी। बता दें, एक साल में इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 6.88 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। यह भी पढ़ें- 1800% से अधिक का रिटर्न, आज बाजार में गिरावट के बीच चढ़ा स्टॉक बीएसई में आज शुक्रवार को हुंडई मोटर के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए है। कंपनी के शेयर 1838.35 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर ओपन हुए थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 1863.40 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। मार्केट के बंद होने के समय पर हुंडई मोटर इंडिया के शेयरों का भाव 1...