ऑटो कंपनियों को चिट्ठी लिखेंगे केजरीवाल
नई दिल्ली, जुलाई 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। ई-20 पेट्रोल को लेकर देशभर में चल रही बहस के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी इस मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर ऑटो कंपनियों ने झूठा दावा किया कि ई-10 वाहन में ई-20 पेट्रोल के इस्तेमाल से कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि टोयोटा, मारुति सहित अन्य कंपनियों ने ओनर मैनुअल में माना है कि 10 फीसदी से ज्यादा एथेनॉल इस्तेमाल नहीं करना है, फिर भी अगर दिक्कत आए तो इसे भी इस्तेमाल नहीं करना है। उन्होंने कहा कि वे सभी ऑटो कंपनियों को चिट्ठी लिखेंगे और लिखित में मांगेंगे कि ई-20 से गाड़ी की माइलेज गिरने या पार्ट्स खराब होने की भरपाई करने का आश्वासन दें। यह भी पढ़ें- मोदी जी मान जाओ.; हाथ जोड़कर PM से क्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.