अलीगढ़, मार्च 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ऑटोमोबाइल शोरूम में सिम्युलेटर की व्यवस्था नदारद है। वाहन निर्माता कंपनियों की अनिवार्यता केवल दो पहिया शोरूम पर लागू है। तीन पहिया व चार पहिया शोरूम पर सिम्युलेटर नहीं लगे हैं। सिम्युलेटर एक ऐसी मशीन है जिस पर बैठकर चालक वाहन को चलाता है। यह प्रक्रिया पूरी वर्चुअल होती है। इसमें वाहन चलाने के तरीके बताए जाते हैं। ताकि सड़क चालक वाहन को सुरक्षित चलाएं। लेकिन अलीगढ़ में ऑटोमोबाइल कंपनियों के शोरूम पर सिम्युलेटर की व्यवस्था नहीं है। बढ़ते सड़क हादसों को लेकर ऑटोमोबाइल कंपनियां लगातार दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया व कॉमर्शियल वाहनों की बनावट व फीचर में बदलाव कर रही हैं ताकि हादसों को कम किया जा सके। लेकिन जानकारी व नौसिखिया वाहन चालकों के कारण हादसे हो रहे हैं। हादसों को रोकने के क्रम में ही ऑटो...