जहानाबाद, मई 2 -- पुलिस ने दोनों गाड़ियों को किया जब्त रतनी, निज संवाददाता। घेजन -शकूराबाद मुख्य सड़क मार्ग पर कांटाही बिगहा के समीप मोटरसाइकिल और टेम्पू के आमने-सामने टक्कर में छह लोग घायल हो गए। घायल व्यक्तियों में धावपर गांव निवासी सिन्की देवी,शादीपुर निवासी गुड़िया देवी, काको थाना क्षेत्र के टिकुलियापर निवासी अमन कुमार ,मोहन पासवान सहित छह लोग शामिल हैं। सभी लोगों का इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकूराबाद ले गया जहां से मोहन पासवान एवं गुड़िया देवी को गंभीर अवस्था देखते हुए जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं अमन कुमार एवं सिंकी देवी को शकुराबाद में इलाज कराया जा रहा है। शेष को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
घटना की जानकारी बाद में घटना की जानकारी डायल 112 पर फोन कर पुलिस को दी गई। सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.