ऑटो और बाइक की सीधी टक्कर में छह घायल, एक रेफर
रांची, जुलाई 1 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सोनाहातू हरिजन कॉलोनी के समीप बुधवार दोपहर करीब दो बजे ऑटो और बाइक की सीधी टक्कर में छह लोग घायल हो गए। हादसे में सोनाहातू गांव निवासी रोहिणा कुम्हार की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार रमेश प्रमाणिक और रोहिणा कुम्हार गांव से बाजार की ओर जा रहे थे, जबकि लखी मांझी बाजार से ऑटो में दो स्कूली बच्चों को लेकर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान हरिजन कॉलोनी के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे सभी लोग घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सोनाहातू सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण रोहिणा कुम्हार को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.