हरदोई, मार्च 18 -- सुरसा। थानाक्षेत्र में पचकोहरा ओवरब्रिज से पहले भट्ठे के पास ऑटो रिक्शा और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में हरिश्चंद्र निवासी खुटेहना, ऑटो चालक बिपिन निवासी करीमनगर सैदापुर थाना बघौली और बाइक चालक आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे के कारण कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...