ऑटो और बाइक की भिड़ंत में दो घायल
रामपुर, मई 3 -- बिलासपुर। मिलक के सिलई बड़ा गांव निवासी मोहनलाल रुद्रपुर की एक फैक्ट्री में निजी कर्मचारी हैं। वह शाम के समय अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। ऑटो रिक्शा उनके रिश्तेदार रोहित गंगवार चला रहे थे, जो रुद्रपुर से अपने गांव डंडिया आए थे और लौटते समय मोहनलाल को अपने ऑटो में बैठा लिया था। धावनी गांव के पास एक मोड़ पर ऑटो की बाइक से टक्कर हो गई। बाइक सीधे ऑटो में ड्राइवर के बगल में बैठे मोहनलाल से जा टकराई। टक्कर के बाद मोहनलाल ऑटो से बाहर निकलकर सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार भी सड़क पर गिरा और मामूली चोटिल हुआ। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.