ऑटो और बाइक की टक्कर में 9 लोग घायल
गिरडीह, जून 27 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के गम्हरियाटांड़ स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को सवारी भरे ऑटो और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार सहित कुल 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जाता है कि बाइक सवार यमुना दास पेट्रोल पम्प में पेट्रोल भरवाकर गुमगी स्थित अपना घर लौट रहे थे किंतु यमुना दास पेट्रोल पम्प से मुख्य सड़क पर आए ही थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक सवारी भरी ऑटो ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और ऑटो दोनों सड़क पर ही पलट गए। यह भी पढ़ें- बाइक सवार ने पैदल यात्री को मारी टक्कर, चार गंभीर रूप से घायल, तीन रेफर दुर्घटना में ऑटो सवार सहदेव हजाम गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका दाहिना हाथ टूट गया है और कमर में भी गंभीर चोट लगी है। वहीं ऑटो में सवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.