आरा, मई 12 -- सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के खैरा गांव के समीप ऑटो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं ऑटो पलट जाने के कारण ऑटो चालक भी मामूली रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार चौरी थाना क्षेत्र के दुल्लमचक गांव निवासी नंदकिशोर सिंह के 28 वर्षीय पुत्र शैलेन्द्र उर्फ सोनू कुमार अपनी अपाची मोटरसाइकिल से मंगलवार की सुबह अरवल जिला में शादी का नेवता देने जा रहे थे। इसी दौरान खैरा के समीप सामने से आ रही एक ऑटो से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल चालक शैलेन्द्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और ऑटो चालक भी जख्मी हो गया। स्थानीय ग्रामीणों एवं पुलिस की मदद से घायल शैलेन्द्र कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.