बांदा, मार्च 16 -- बांदा। ऑटो और कार में हुई भिडंत में घायल महिला की इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई। चित्रकूट जिले के कर्बी माफी गांव निवासी 58 वर्षीय रामरती पत्नी गुलाब भाई के यहां नरैनी आई थी। वह शनिवार की शाम टेम्पो मे बैठकर गांव जाने के लिए अतर्रा आ रही थी। तभी चिमनी पुरवाके पास सामने से आ रही कार से आमने-सामने भिड़त हो गई। जिससे रामरती को गंभीर चोटे आई थी। उसे सीएचसी अतर्रा से जिला अस्पताल और वहां से कानपुर रेफर कर दिया था। परिजन उसे कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान रविवार की शाम उसकी मौत हो गई। रामरती के दामाद दिलीप कुमार ने बताया कि मृतका अपने पीछे दो पुत्र तीन पुत्रिया छोड़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.