ऑटो और कार की टक्कर में दो मजदूरों की मौत, पांच घायल
औरंगाबाद, जून 7 -- दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र के तेजपुरा लख के पास रविवार शाम तेज रफ्तार कार और ऑटो के बीच हुई भीषण टक्कर में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खेत में पलट गए।
घटनास्थल पर अफरा-तफरी घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी लोग नासरीगंज से मजदूरी कर टेंपू से अपने घर लौट रहे थे।
दुर्घटना का विवरण इसी दौरान तेजपुरा लख के समीप तेज रफ्तार कार और ऑटो में जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपू और कार दोनों खेत में जाकर पलट गए। घटना में 50 वर्षीय उमेश पासवान एवं मुकुल पासवान की मौत हो गई। दोनों मृतक कचनपुर पंचायत के भटौलिया गांव के निवासी बताए जाते हैं। एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दूसरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.