जहानाबाद, मई 25 -- एनएच 33 पर बीवीपुर गांव के समीप हुआ हादसा, कार को सुरक्षार्थ थाना लाई पुलिस काको, निज संवाददाता।

हादसे का विवरण स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत काको-जहानाबाद एनएच 33 पर बीबीपुर के समीप सोमवार की दोपहर टेम्पो और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति बड़हरा गांव का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसे इलाज के लिए अन्यत्र चले जाने के कारण उसकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेम्पो सड़क किनारे सवारी के इंतजार में खड़ा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेम्पो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कार को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है...