सिमडेगा, मार्च 19 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। ऑटो एसोसिएशन, मोटिया मजदूर और टुकटुक ऑटो संघ के द्वारा गुरुवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष सह मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह ने नव निर्वाचित नप उपाध्यक्ष दीपक रिंकू का शॉल ओढ़ाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर राजेश सिंह ने टैक्सी स्टैंड में व्याप्त समस्या की जानकारी देते हुए टैक्सी स्टैंड में पेयजल, शौचालय, यात्री पड़ाव आदि की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। समारोह को संबोधित करते हुए नप उपाध्यक्ष दीपक रिंकू ने कहा कि नप सभी लोगों की समस्या को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष ओलीभर लकड़ा ही लगातार लोगों की समस्या सुनकर उसे दूर करने का काम कर रहे है। टैक्सी स्टैंड की समस्या को भी नप अध्यक्ष के साथ मिलकर जल्द ही दूर करने की बात दीपक रिंकू ने कह...