रांची, अप्रैल 1 -- मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के महुआजाड़ी मोड़ के समीप बुधवार शाम ऑटो और एसयूवी की टक्कर में चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया है। घटना शाम करीब साढ़े सात बजे की है। बताया जाता है कि बांसजाड़ी गांव की महिलाएं रांची के पंडरा से शादी का सामान खरीदकर ऑटो से घर लौट रहीं थीं। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों में ऑटो चालक 30 वर्षीय बबलू उरांव, 35 वर्षीय करमी उरांइन, 28 वर्षीय रंजीता उरांइन, 30 वर्षीय फूलमनी टोप्पो और 26 वर्षीय अंजू तिग्गा शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय बबलू उरांव और 35 वर्षीय करमी उरांइन को मांडर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.