ऑटो-ई-रिक्शा की मनमानी से बेला मार्ग पर परेशानी
मऊ, मई 22 -- सूरजपुर। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बेला मार्ग पर सड़क किनारे ऑटो एवं ई-रिक्शा बेतरतीब ढंग से खड़े किए जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। वाहनों के मनमाने ढंग से खड़े रहने के कारण राहगीरों और दोपहिया चालकों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार सड़क संकरी हो जाने से लोगों को रुक-रुक कर गुजरना पड़ता है। इस संबंध में कुंज बिहारी, मक्कू व सुधीर ने बताया कि सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े होने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था दुरुस्त कराने और सड़क पर खड़े वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- ऑटो-ई-रिक्शा की मनमानी से बेला मार्ग पर आवागमन में परेशानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.