सीतामढ़ी, अप्रैल 21 -- सीतामढ़ी। अब जिले की सड़कों पर 'जहां मन, वहां गाड़ी' वाला खेल नहीं चलेगा। शहर में ऑटो और ई-रिक्शा की बेतरतीब दौड़ पर लगाम कसते हुए प्रशासन ने सख्त ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है। जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) प्रशांत कुमार और पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) दीपक कुमार की संयुक्त बैठक में साफ कर दिया गया कि 5 मई 2026 से केवल तय रूट और निर्धारित संख्या में ही वाहन सड़कों पर दिखेंगे। बैठक में यह भी माना गया कि जरूरत से ज्यादा ऑटो-ई रिक्शा और मनमाने रूट के कारण शहर में जाम अब रोज की परेशानी बन चुकी है। ऐसे में अब हर रूट की 'सीमा' तय कर दी गई है। इतनी संख्या तय, उतने ही वाहन चलेंगे। इससे ज्यादा सड़क पर दिखे तो कार्रवाई तय है। डीटीओ प्रशांत कुमार ने सख्त लहजे में कहा कि अब सड़क पर नियम से ही गाड़ी चलेगी। बिना परमिट, बिना आईडी या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.